बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में आयुष मिश्रा का पीएचडी हेतु चयन, परिवार में हर्ष का माहौल
मऊ। सहादतपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मुरली मनोहर मिश्रा एवं श्रीमती सीमा मिश्रा के पुत्र आयुष मिश्रा का चयन बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में इतिहास विषय से पीएचडी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
शुरू से ही मेधावी रहे आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दधिवल इंटर कॉलेज, मऊ से हाईस्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय, मऊ से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय में स्नातक (बीए) एवं स्नातकोत्तर (एमए) की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया है, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण है।
आयुष की इस सफलता पर परिजनों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आयुष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।
आयुष की बड़ी बहन महिमा मिश्रा एमबीए करने के बाद लखनऊ में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई पीयूष कक्षा 11 के छात्र हैं। परिवारजनों ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

