BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला: यूपी के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में मदद मिलेगी।
घोषित जिलाध्यक्षों का नाम इस प्रकार है-शामली: रामजी लाल कश्यप, अमरोहा: उदय गिरि गोस्वामी, सहारनपुर जिला: अजीत सिंह राणा, बागपत: नीरज शर्मा, पीलीभीत: गोकुल प्रसाद मौर्य, लखीमपुर: अरविन्द गुप्ता, गोण्डा: इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला: राधे श्याम त्यागी, अयोध्या महानगर: कमलेश श्रीवास्तव, मीरजापुर: लाल बहादुर सरोज, सिद्धार्थनगर: दीपक मौर्य का नाम शामिल है ।पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावी रणनीति के तहत संगठन में यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रह सकते हैं।

