‘पवनसुत कनक वाटिका’ ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ
बरदह (आजमगढ़)। जब देश में ज्वेलरी और गोल्ड के क्षेत्र में बड़ी बड़ी कम्पनियाँ पॉंव पसार रही हैं ऐसे में जनपद व छोटे-छोटे शहरों में वर्षों से अपने ग्राहकों के प्रति विश्वास को क़ायम रख कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपने को मजबूती से स्थानीय स्वर्ण आभूषण व्यवसायी भी वर्तमान की जरूरत के हिसाब से अपने शोरूम को बनवाकर गोल्ड ज्वेलरी, डायमंड आदि की उत्तम तकनीक को अपना कर ग्राहकों के बीच विश्वास क़ायम कर रहे हैं ।
@उमेश राय…
आज़मगढ़ जनपद के ठेकमा बाजार रोडवेज स्थित पवनसुत कनक वाटिका ए ग्रुप ऑफ राजकुमार सेठ के भव्य ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक राजकुमार सेठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान पूर्वक गृह पूजन एवं पूजन-अर्चन के साथ शोरूम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्राहक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बीते 40 वर्षों से क्षेत्र की जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। शोरूम में अत्याधुनिक गोल्ड टेस्टिंग मशीन द्वारा सोने की 100 प्रतिशत शुद्धता की तत्काल और पारदर्शी जांच की सुविधा उपलब्ध है, जो ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करती है।
शोरूम में सोने, चांदी और डायमंड के सभी प्रकार के आकर्षक एवं नवीनतम डिजाइनों के आभूषण उपलब्ध हैं। उद्घाटन के उपलक्ष्य में बनवाई (मेकिंग चार्ज) पर बंपर छूट की विशेष पेशकश भी की गई है। साथ ही, विशिष्ट पंडित जी द्वारा कुंडली एवं राशि रत्न के लिए व्यक्तिगत और सटीक ज्योतिष परामर्श की विशेष सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर दीना नाथ, मनोज सेठ, सरोज सेठ, हनुमंत सेठ, बबलू सेठ, उज्जवल सेठ, प्रज्ज्वल सेठ, राहुल राय, दिनेश ओझा सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हर्ष सेठ (हैप्पी) ने आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा कहा कि शोरूम का उद्घाटन 26 फ़रवरी को हुआ है लेकिन सम्मानित ग्राहकों की संख्या व अपनों के उद्घाटन कार्यक्रम 26, 27 और 28 फरवरी 2026 तक चलता रहेगा। शोरूम के शुभारंभ से ठेकमा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और ग्राहकों को अब विश्वसनीय एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त ज्वेलरी शॉपिंग का नया विकल्प प्राप्त हुआ है।

