शीतला माता धाम होगा दिव्य-भव्य: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया शिलान्यास
श्री शीतला माता, जो पूरे जगत की जननी मानी जाती हैं, उनके धाम को दिव्य और भव्य रूप देने का संकल्प व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि “मैं मनसा, वाचा और कर्मणा इस पावन धाम को विश्वविख्यात बनाने के लिए तत्पर रहूंगा।”
वे नगर स्थित शीतला माता धाम में मंदिर पुनर्निर्माण हेतु आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
मंत्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में मऊ जनपद की पहचान महादेव और मां शीतला माता के विराट मंदिरों से होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पुनर्निर्माण कार्य के बाद यह धाम श्रद्धा, आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
समारोह के विशिष्ट अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मंदिर निर्माण में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मऊ वासियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण में दिल खोलकर सहयोग दिया, उसी भावना से शीतला माता धाम के लिए भी घर-घर जाकर सहयोग जुटाया जाएगा।
समारोह में संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, भरत लाल राही सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
सभा की अध्यक्षता कर रहे संजय वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि “मंत्री जी के करकमलों से शिलान्यास हो रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि उद्घाटन भी आप ही करेंगे।” उन्होंने कहा कि माता रानी के दरबार में की गई कोई भी मनोकामना अधूरी नहीं रहती।
संचालन समिति के महामंत्री डॉ. राम गोपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। सुबह से ही काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा यज्ञ-हवन संपन्न कराया गया, जिसके यजमान सौरभ मद्धेशिया, राम जपित पांडेय, संजय वर्मा, विट्ठलदास गुजराती, गिरीश चंद, संजय खंडेलवाल आदि रहे।
शिलान्यास के पहले ही दिन से जब कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा भाषण दे रहे थे तो तीन दानदाताओं ने दिल खोलकर अपना दान दिया। एक महिला ने अपनी मुट्ठी में जो भी रुपया लायी थी वह मंत्री जी के हाथों में दे दी और मंत्री ने उसे समिति को दिया। इसके साथ ही आरएस पैलेस सहादतपुरा के मालिक राजा आनंद ज्योति सिंह ने 111000 रुपये व चन्द्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय पाल बहादुर पाल ने 1,51000 हज़ार रुपया दान देने की घोषणा की।
इस पावन अवसर पर उमाशंकर चौरसिया, आनन्द कुमार, रामकेर विश्वकर्मा, दिनेश बरनवाल, संजय कुमार, चंद्रशेखर अग्रवाल, सौरभ बरनवाल, जयकृष्ण उपाध्याय, दीपु सिंह, अंकित बरनवाल, अजय कुमार, राजकुमार तिवारी, महातम यादव, रमेश राय, मोनू सिंह, रामअवध सिंह, अनिल शर्मा, अनिल वर्मा, ऋचा मैडम, नैन्सी कन्नौजिया समेत हजारों श्रद्धालुओं शामिल होकर वातावरण को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।








