शोक संदेश

स्वर्ण व्यवसायी अजय, विजय व मनीष सर्राफ की माता शकुंतला देवी का निधन

 

मऊ के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी आर्य समाज के उप प्रधान अजय सर्राफ व विजय सर्राफ, मनीष सर्राफ की माता जी श्रीमती शकुंतला देवी 82 वर्ष का वुधवार को अपराह्न 3.50 बजे निधन हो गया। आपका अंतिम संस्कार मऊ के रामघाट पर वुधवार की रात्रि 9:00 बजे से होगा। श्रीमती शकुंतला देवी मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी थी। वे महेश चन्द्र आर्य बच्चा बाबू की धर्मपत्नी व स्वर्गीय धर्मदत्त आर्य की बहू थी।
उनके निधन का समाचार सुन लोगों ने निज आवास पंहुच श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *