अपना जिला

मऊ में किसना ज्वेलरी का मेगा धमाका! लकी ड्रा में अलीनगर के अमन बने कार विजेता

मऊ। शहर के प्रतिष्ठित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शो–रूम में चल रही शॉप एंड विन स्कीम का बम्पर फाइनल रविवार को ग्राहकों की भारी भीड़ के बीच आयोजित किया गया। पहले ही चरणों में पाँच स्कूटी देकर ग्राहकों को खुश कर चुकी कंपनी ने अंतिम दिन कार ड्रा निकाला, जिसने पूरे मऊ जिले में उत्साह का माहौल बना दिया।

जब नन्हे हाथों ने हजारों कूपनों में से एक कूपन निकाला, तो शो–रूम में मौजूद हर शख्स सांस थामकर नतीजे का इंतज़ार करता रहा।

किस्मत ने इस बार साथ दिया अलीनगर निवासी अमन तिवारी का, जिनके नाम कार निकली। अमन मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वीडियो कॉल पर जैसे ही उन्हें कार विजेता होने की जानकारी दी गई—खुशी से परिवार का चेहरा खिल उठा।

थोड़ी देर बाद उनके पिता सच्चिदानन्द तिवारी पहुंचे और किसना टीम को धन्यवाद देते हुए बताया कि अमन की शादी तय हो चुकी है और बहू के लिए खरीदी गई ज्वेलरी उनके लिए शुभ साबित हुई।

कम समय में मऊ शहर व जनपद में किसना ज्वेलरी का शोरूम एक ऐसा ब्रांड बन गया है जो लोगों के दिल पर छा गया है। सोने के आभूषण और डायमंड ज्वेलरी के ग्राहक तेज़ी से किसना ब्रांड को पसंद कर रहे हैं। कम्पनी के प्रति भी लोगों का विश्वास है क्योंकि किसना पूरे भारत में एक नाम है।

इससे पहले मऊ में स्कूटी विजेता बने — रूपम यादव, मीना केडिया, शिप्रा अग्रवाल, पूजा मद्धेशिया और शिवम राज सिंह को अपने अपने स्कूटी की चाभी मिल चुकी है । कार्यक्रम में जेपी जायसवाल, नीरज गुप्ता, चन्द्रशेखर अग्रवाल व प्रदीप सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहे।

किसना के प्रोपराइटर आशीष साह ने बताया कि मऊ में पहली बार ग्राहकों को इतना बड़ा इनाम दिया गया है और आगे भी ग्राहक–हित में ऐसी स्कीमें लाई जाती रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *