अधिवक्ता, कवि व पत्रकार अजय कुमार सिंह का निधन, शोक की लहर
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता, कवि एवं दैनिक जागरण के विधि संवाददाता अजय कुमार सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समाज, साहित्यकारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अजय कुमार सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जनपद के सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।
अजय कुमार सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे एक कुशल अधिवक्ता होने के साथ-साथ साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके करीबी लोगों ने बताया कि वे हमेशा लोगों को मुस्कुराने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे।
उनके निधन पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एडवोकेट हरिद्वार राय, अरविन्द तिवारी, जयप्रकाश निषाद, कल्याण सिंह, विनोद सिंह, हरिओम राय, प्रदीप सिंह, अविनाश वर्मा, एडवोकेट शिवनारायण राय, हरिनारायण विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, विनय जायसवाल, प्रवीण राय, ऋषिकेश पांडेय, संजय राय, पवन पांडेय, कमलेश कुमार, श्रीराम जायसवाल, सतीश पांडेय, इरशाद, नौशाद, चन्द्र प्रकाश तिवारी, डॉ. आजाद नोमानी, संदीप गुप्ता, गणेश वर्मा, संजय दूबे, प्रदीप सिंह और विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि अजय कुमार सिंह का निधन समाज और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सहज व्यवहार, साहित्य प्रेम और लोगों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद की जाएगी।

