अपना जिला

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के मऊ आवास पर इन्कम टैक्स का छापा

मऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के मऊ स्थित आवास व कार्यालय पर शनिवार की सुबह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। छापे की खबर जैसे सपा नेताओं को लगी वे उनके आवास पर एकत्रित होने लगे। राजीव राय के घर में आयकर के अधिकारी हैं। राजीव राय ने कहा कि यह इंकम टैक्स वाले लोग हैं, हमारा कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है और ना ही हमारे पास दो नं. का पैसा है। लोगों का मदद करना भाजपा को खल गया। उन्होंने बाहर गेट पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि आप लोग शांत रहे कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ भी करेंगे तो ये वीडियो रिकार्डिंग करेंगे जाने के बाद थाने से एफआईआर आएगा और अनावश्यक मुकदमा करेंगे। कहा अधिकारियों को अपना काम करने दो। इनकम टैक्स के अधिकारियों की छापा की कार्रवाई अभी चल रहा है। ना उनके तरफ से ना मऊ जिला प्रशासन की तरफ से अभी तो कोई बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *