मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ विजेता

मऊ जनपद के डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम में चल रहे मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुक्रवार को मंडल के सभी जिलों ने उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ संतोष सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आर. पी. राम खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल निर्देशन में मऊ जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही मोहमदाबाद गोहना के प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी की टीम ने आज़मगढ़ जनपद की टीम को भारी अंतर से हराया साथ ही खो खो की टीम ने प्राथमिक और जुनियर दोनों संवर्ग में विजय हासिल कर मऊ का परचम लहराया। सभी विजेता टीमें प्रदेश स्तरीय प्रतीयोगिताओ में हिस्सा लेंगी। प्रतिभागियों का सहयोग व समर्थन के लिए राजेश कुमार, वंश राज, अरविंद, विजय कुमार सिंह प्र. आ. खडगिलिया, विजय शंकर यादव प्रशिक्षक, ज्ञानदीप, दीनबंधु, कमला प्राथमिक विघालय जुडनपुर, बृजेंद्र यादव याकूबपुर, रामकिशोर, मनीष कुमार सिंह कंपोजिट नोनिया सैदपुर, पवन कुमार गुप्ता अटेवा ब्लॉक अघ्यक्ष मोहम्मदाबाद गोहना एंव शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक प्रशिक्षक मौजूद रहे।

