खास-मेहमान

मऊ की बेटी दिल्ली में स्पोर्टस इण्डिया फिटनेस Queen एवार्ड से सम्मानित

◆ दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे फिटनेस स्पोर्टस इण्डिया एक्सपो मेला

◆ योगा से फिटनेस को बढावा देने के क्षेत्र में काम करने पर मिला फिटनेस क्वीन एवार्ड

दोहरीघाट। अब मऊ की माटी खेल में भी पहचान होने लगी है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे तीन दिवसीय फिटनेस स्पोर्ट्स इण्डिया एक्सपो कार्यक्रम मे जहाँ मऊ की बेटी खेलो इण्डिया की जज रह चुकी नोयडा में योगा टीचर के रूप में कार्यरत अंतिका प्रकाश राय को फिटनेस को बढावा देने तथा इस क्षेत्र में किये गये कार्यों को देखते हुए उन्हें स्पोर्ट्स इण्डिया 2018 का फिटनेस Queen एवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर देश सभी स्पोर्ट्स कम्पनियां मौजूद रहीं । वही अंतिका प्रकाश राय को उनकी इस सफलता से बधाईयो का तांंता लगा हुआ है । उन्होंने एक बार फिर पुरे देश में अपने जनपद का नाम रोशन किया है ।

एवार्ड पाकर मऊ जनपद के ग्राम मुंंगेसर निवासी ओमप्रकाश राय की पुत्री अंतिका प्रकाश राय को खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा कहा कि विश्वास नही हो रहा था कि मै फिटनेस क्वीन एवार्ड से नवाजी जाऊँगी। उन्होंने स्पोर्ट्स इण्डिया एक्सपो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हम फिट तो इण्डिया के नारों का अनुसरण करते हुए आये दिन सबको योग करना चाहिए तथा अपने फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। आज के दौर में भागम भाग सबको लगी है। हमारा खानपान रहन सहन सब कुछ बिगडता चला जा रहा है।

हमे न तो अपने स्वास्थ्य की चिंता है न ही घर परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है। हमे ऐसी चुनौतियों से डट कर मुकाबला करना हो तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए दुसरे को भी जागरूक करना होगा तभी खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के हम फिट तो इण्डिया फिट स्लोगन को चरितार्थ कर सकेंगे योगा क्वीन के भाई राहुल राय व बहन मुद्रिका राय, प्रियंका राय श्रमदान निशांत राय, प्रज्ञा राय ने अपनी बहन को योगा फिटनेस क्वीन एवार्ड से नवाजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी बहन के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि आज मेरी बहन इस मुकाम पर पहुंच कर हम सबको खुशी से झुमने को मजबूर कर दिया है।

साहित्य परिषद गोठा मऊ ने भी स्पोर्ट्स इण्डिया एवार्ड से सम्मानित अंतिका प्रकाश राय को सम्मानित होने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि आज उन्होंने ने अपने गांव परिवार सहित पुरे जनपद का नाम रोशन किया है। बधाई देने वालों में परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय, पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय, रमेश राय, अजीत राय, अनिल गुप्त, बिपिन राय, सौरभ राय, विनय राय, पंकज, वीरेन्द्र उपाध्याय, संजय राय, राजेश राय, राकेश गोड़, मनोज गोंड, अजय उपाध्याय, मनीष यादव, विनय गुप्त, सीताराम गुप्त, मुन्ना पाण्डेय, प्रेमचन्द पाण्डेय, उमेश राय, ओंकार चतुर्वेदी, जय कृष्ण राय समेत आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *