अपना जिला

पति पत्नी के विवाद में चलीं गोली, मां बेटा घायल 


@पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह स्थित अदमापुर गांव में बुधवार की देर रात पति पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी के बाद एक पक्ष द्वारा खोली चलाए जाने से एक ही पक्ष के 45 वर्षीय मंशा देवी पत्नी रामनिवास व इसका बेटा 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामनिवास को बांह  गोली लग गई । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को सीएचसी फतहपुर मण्डाव भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थित गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है । अभिषेक यादव पुत्र रामनिवास थाना क्षेत्र के ही मीरपुर टाड़ी निवासी स्व.तारा चन्द यादव की पुत्री अंशु यादव से कुछ महीनों पूर्व लव मैरेज किया था । शुरू में सब ठीक चला लेकिन कुछ दिन से पति पत्नी के भी आपसी मतभेद चल रहा था । इसी बीच अंशु यादव के मामा सहित चार बुधवार देर रात अभिषेक यादव के घर पहुंच कर कहां सुनी के बाद हाथापाई करने लगे । इसी बीच मामा रामाश्रय यादव ,रजनीश ,राजू एवं एक अज्ञात ने तमंचे से फायर कर दिया ।गोली अभिषेक के दाहिने हाथ एवं इसकी मां मंशा देवी पत्नी व रामनिवास यादव के बाएं हाथ में लग गई । जिससे अफरा तफरी मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया। इस मामलें में मंशा देवी के तहरीर पर उक्त तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस संबंधित धारा मुकदमा में दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *