पुण्य स्मरण

राष्ट्र निर्माण एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना आवश्यक है : सोनकर

मऊ। डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया गया।

भाजपा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर स्थित बाबा साहब की मूर्तियों पर साफ सफाई के साथ ही  प्रत्येक बुथो में कार्यक्रम आयोजित कर डा0 भीमराव अंबेडर को पुष्पांजलि दी गई।
भुजौटी स्थित एक निजी प्लाजा में भाजपा द्वारा एक वृहद विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अथिति तथा वक्ता कौशांबी से सांसद तथा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर रहे।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र निर्माण एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना अत्यंत ही आवश्यक है। राष्ट्र निर्माण एवं समतामूलक समाज की परिकल्पना को सच करने के लिए बाबा साहेब के साक्षर बनो इस सिद्धांत को अपनाना हम सभी का कर्तव्य है।
बाबा साहब अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था, इसलिए इस दिन को अम्बेडकर जयंती के रुप में मनाया जाता है। ये दिवस सभी भारतीयों के लिए एक शुभ दिन माना जाता हैं। बाबा साहब ने सक्रिय रूप से दलितों के साथ-साथ हमारे समाज के अधिकारहीन वर्ग के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया और उनके अधिकारों व सम्मान के लिए संघर्ष किया। वे एक राजनीतिक नेता, कानूनविद, मानवविज्ञानी, शिक्षक, तथा अर्थशास्त्री थे। आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत बड़ा  महत्व रखता है, इसलिए आज के इस पावन दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही देश भर में धूममधाम और हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है।
जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा की, बाबा साहब ने सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लोगों को शिक्षा का महत्व भी समझाया। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण लोगों ने उन्हें ‘बाबासाहेब’ के नाम से संबोधित करना शुरू कर दिया। उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई था। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की,डॉ भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति, उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें भारत में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है। वास्तव में, 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती को न केवल हमारे देश, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी एक वार्षिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। बाबा साहब को दिल से सम्मान और आदर देने का एकमात्र तरीका यह है कि हम उनके बताये गये मार्गो और सिद्धांतो का पालन करे।
पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा की,बाबा साहब ने भारत में फैले जाति, वर्ग और लिंग-भेद का विरोध किया तथा लोगों को अपने रंग, जाति और धर्म के भेदभाव के बावजूद स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।  हम सब मिलकर प्रतिज्ञा करें की हम सदैव उनके सिद्धांतों का पालन करेंगे और हमारे देश को सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाएंगे। हर वर्ष इस दिन को भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता दिवस के रूप में पूरे देश में धूम धाम से मनाती है।
इस अवसर पर डा एचएन सिंह, अशोक सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, सुब्बाराव भारती, संगीता द्विवेदी, प्रभुनाथ प्रसाद, रामाश्रय मौर्य, सचिंद्र सिंह, नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, अंजनी सिंह, सुधीर सोनकर, मनीष मद्धेशिया, पुनीत यादव, अशोक सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *