जयन्ती पर डा .भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

मधुबन । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरूवार को तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बनियाबान तिराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया सहित सभासद राहुल दीक्षित,भाजपा नेता अभिषेक सिंह, सुनील कुमार बोध,महाप्रसाद, पीयूष मद्धेशिया आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । उधर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने छतहरा , चन्द्रापार ,चक अख्तियार,कोटिया माफी,हकारीपुर आदि स्थानों पर डा.भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कहां कि आज डा.भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है । मर्यादपुर, दुबारी ,दरगाह रसूलपुर गौतम, तिनहरी, सिंहासी में भी धूमधाम से डा.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई । नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत के अंबेडकर तिराहा पर एक भव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उक्त मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहां कि आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। उनमें गांधी का सपना और महात्मा बुद्ध की करुणा दोनों थी। अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे।

