मधुबन में सीसी रोड निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

@ पवन कुमार पाण्डेय मधुबन से…
मधुबन/मऊ। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 के वार्ड वासियों ने सात माह पूर्व नहर मार्ग को गिट्टियां डाल कर छोड़ने से आवागमन बाधित होने से क्षुब्ध होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र मार्ग के निर्माण की मांग किया है। वार्ड के लोगों का आरोप है कि सात माह पूर्व नहर मार्ग का निर्माण प्रारंभ हुआ जिसमें संबंधित ठेकेदार द्वारा मार्ग निर्माण में अनियमितता बरतते हुए लाल बालू के स्थान पर डाला डस्ट का प्रयोग किया गया । जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने के बाद ठेकेदार द्वारा नाली तोड़वाते हुए मार्ग में गिट्टियां डाल कर छोड़े जानें से आवागमन बाधित है ।वार्ड के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य पुर्ण नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से मिल कर इसकी शिकायत करने को विवस होंगे। इस अवसर पर भरत जायसवाल, संदीप, राधेश्याम, रविन्द्र मल्ल, कन्हैया प्रसाद, माधुरी आदि रहे ।

