हौसले बुलंद है तो उड़ान होता है आसान, इसी जज्बे के साथ गरीबों की मदद करते हैं कमालुद्दीन

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । यदि हौसले बुलंद है तो बड़े से बड़े कार्य आसान लगने लगता है । कुछ इसी तरह का हौसला ढिलई फिरोजपुर निवासी कमालुद्दीन उस्मानी में देखने को मिल रहा । निराश्रितो को अपने पैसे से 100 आवास संतृप्त कराने के बाद अब दिव्यांगो के दुखते जख्मो पर मरहम लगाने का लक्ष्य रखा है । 100 दिव्यांगो को जो ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहें है जो ट्राई साइकिल के अभाव में अपने रोज मर्रा के कार्यों को नहीं कर पाते उन्हें ट्राई साइकिल देने का लक्ष्य रखा है । इसी कड़ी में बेलौली रामपुर में एक कार्यक्रम आयोजित लगभग एक दर्जन दिव्यांगो को ट्राई साइकिल दी गई । ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगो के चेहरे खिल उठे ।इस अवसर पर थाना प्रभारी समर बहादुर , बाँके लाल शास्त्री, इश्तियक , डा.तौफीक उस्मानी, झूरी साहनी , ज्योति ,नीरज तिवारी,सतीश कुमार आदि रहें ।

