शोभा यात्रा निकाल डा.भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन।बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती के पर शनिवार की शाम लगभग चार नगर पंचायत में डॉ भीमराव अंबेडकर समिति खीरीकोठा एंव भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शोभा यात्रा निकली गई जो खीरीकोठा से निकल कर पुरे मधुबन नगर पंचायत का भ्रमण कर बनियाबान तिराहा स्थित बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां एक बड़ी भीड़ द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराया । इस दौरान बाबा साहब अमर रहें , संविधान निर्माता जिंदाबाद, जय भीम जय भारत के नारे से पूरा वातावरण गूँजता रहा । नगर पंचायत मधुबन में जगह जगह पर जलूस में शामिल लोगों के लिए इस भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था किया था ।

