अपना जिला

अज्ञात कारणों से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवरांचल स्थित लोकीपुर गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर ढ़ाई बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हुई। आग को बुझाने के लिए पड़ोसी गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आग की तपिश के चलते लोगों कोआग बुझाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। अगलगी के शिकार किसान हुई फसल क्षति को लेकर दुखी थे।
तहसील क्षेत्र के देवरांचल स्थित लोकीपुर गांव निवासी रामचरन मौर्य, बालचंद मौर्य, फुलचंद मौर्य पुत्रगण रामलखन के खेत में लगी गेहूं की फसल शुक्रवार की दोपहर अचानक धूं-धूकर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने में ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे नहीं बढ़ पाई। इससे आस-पास के अन्य किसानों की फसल जलने से बचा लिया गया। इसमें दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने आगजनी की सूचना यूपी डायल 100 पुलिस को दिया। जब तक यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *