अपना जिला

भाजपा नेता के चाचा का शव बरामद, हत्या की आशंका

मऊ। नगर के कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी निवासी दिनेश चंद वर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गया है। मृतक के शव पर चोट के काफी निशान हैं। उनका शरीर फूल गया है। आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई है। उनका शव शुक्रवार की शाम बंधे के किनारे दारू की भट्टी के पास मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर परिजन सहित पुलिस पहुंच गई है घटना का सही से कोई जानकारी अभी नहीं हो पा रहा है। उधर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक भाजपा नेता राजीव जौहरी के चाचा हैं। उनका गोला बाजार मोड़ पर स्वर्णाभूषण की दुकान है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *