दुनिया 24X7

मिशन पहचान परीक्षा मे सम्मिलित होंगे 1315 परीक्षार्थी

मधुबन । शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव व दोहरीघाट के परिषद के कुल 1315 विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह 11बजे से 12 बजे होने वाले मिशन पहचान परीक्षा मे सम्मिलित होंगे। बता दें कि जिले के प्राइमरी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की सुधार के लिए चलाए जा रहे मिशन पहचान के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के कक्षा दो से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों के अधिगम स्तर के मूल्यांकन के लिए ब्लाक स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा का आयोजन किया गया है । शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव का परीक्षा केन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर तथा शिक्षा क्षेत्र दोहरीघाट के लिए परीक्षा केन्द्र टैगोर पब्लिक स्कूल को बनाया गया है । खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में इस प्रकार की परीक्षा पहली बार आयोजित हुआ है जिसके लिए प्रतिभागी बच्चे बहुत ही उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाने हेतु कड़े इंतजाम किए गए हैं । वही दोहरीघाट खण्ड शिक्षा अधिकारी माधवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज के प्रतियोगी माहौल में इस प्रकार की आब्जेक्टिव परीक्षा अपने आप में एक अनोखी पहल है । इस अवसर पर दोनो शिक्षा क्षेत्रो के कुल 42 मेधावियों एवं उनके अभिभावकों को समारोह पूर्वक शिक्षाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम पाण्डेय, संजीव सिंह, संजय सिंह, प्रमोद मिश्र, राज बहादुर सिंह, रवीन्द्र मौर्य, जमील अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *