अपना जिलामऊ प्रशासन

शहीद सैनिकों के खिलाफ ट्विटर पर अमर्यादित पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

मऊ। पुलवामा घटना के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मो0 ओसामा पुत्र इम्तियाज निवासी मदनपुरा थाना दक्षिणटोला म‌ऊ को गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध मु0अ0स‌ं0 31/19 धारा 153A IPC व 66 IT ACT का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। @Uppolice, @adgzonevaranasi सहित मुख्यमंत्री के ट्विटर पर उक्त युवक के पोस्ट का स्क्रीन शाट लेकर लोगों ने आनन-फानन में शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन वाराणसी ने तत्काल प्रभाव से मऊ के पुलिस अधीक्षक को इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही को कहा। पुलिस ने तत्काल इस पर कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
आतंकी हमले में शहीद हुए देश के रणबांकुरे पर निन्दनीय व घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर उक्त युवक के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में थे तथा न सिर्फ उस युवक को अश्लीलता भरे शब्दों में गाली दिये बल्कि पुलिस प्रशासन से शिकायत कर मो. ओसामा को गिरफ्तार करा दिया। इस गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस के कार्यवाही पर सोशल मीडिया पर ही पुलिस को धन्यवाद काफी ज्ञापित किया। गिरफ्तारी के बाद लोगों ने कहा कि ऐसे कृत्य देश विरोधी हैं और ऐसे लोगों को कत्तई माफ नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *