भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान तथा पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का पुतला फूंका
मऊ। पुलवामा में अर्धसैनिकबलों पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय के पास पाकिस्तान तथा पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का पुतला फूूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जनपद कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने जवानों के प्रति सवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश अपने वीर जवानों की शहादत नही भूलेगा। हम सभी जवानों के परिवार वालों के साथ संवेदना व्यक्त करते हैं, यह देश शहीदों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
जिला महामंत्री विजय राजभर ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है, जल्द ही आतंकियों को उनके कुकृत्य की कठोर सजा मिलेगी।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों की सहादत व्यर्थं नही जाएगी, जल्द ही पाकिस्तान परस्त आतंकवादी और उनके समर्थक अपना अंजाम भुगतेंगे। पूरा देश शहीदों की सहादत से दुखी है सभी लोग शहीदों के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इस अवसर पर रमेश राय,संतोष वर्मा, विनोद वर्मा, कैलाश मद्धेशिया,नीरज राही,पंकज राजभर, सुधीर सोनकर, प्रवीण कृष्ण अग्रवाल, मोहम्मद गनी, इस्माइल,रामध्यान चौहान, सतीश वर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।