अब करुण रूदन नहीं सुनेंगे हम, हमें तो लाशों के ढेर से मतलब है
मेरी कलम से..
आनन्द कुमार
2019 का चुनाव हम बाद में लड़ लेंगे, देश के शासक व प्रदेशों के सभी शासकों सहित सभी विपक्षियों से निवेदन है कि चलो पहले पाकिस्तान से हम आर-पार लड़ लें…
बहुत हो चुका यशोगान,
अब ललकार की जरूरत है,
दुश्मन को रख दो चीर कर,
हमें अब चीत्कार की जरूरत है।
नहीं होगा दर्द हमारे सीने में अब,
शहीदों को नमन् के लिए हमें अब,
दुश्मन के लाश की जरूरत है।
दुश्मन देश है वह, बदल जाएगा,
हम बस सोचते रह गये,
शासक बहुत से बदले,
पर उसका सुर नहीं बदला।
मोरारजी, इन्दिरा, राजीव से लेकर,
अटल, मोदी ने भी फैलाया प्रेम का चादर,
मगर वह कद्र न समझा,
ऐसे नीच, पापी से हमें अब,
इंतकाम की जरूरत है।
अब नहीं करुण रूदन सुनेंगे हम उसकी,
हमें तो बस लाशों के ढेर से मतलब है।
बहुत हो चुका यशोगान,
अब ललकार की जरूरत है,
दुश्मन को रख दो चीर कर,
हमें अब चीत्कार की जरूरत है।



जय हिन्द जय भारत