कठिन परिस्थितियों के साथ जीवन जी रहे मरीज को चिकित्सक ने दी नई जिंदगी
मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ राहुल कुमार ने एक ऐसे मरीज की जिंदगी को नया जीवन दिया जो जिंदगी को बहुत ही कठिन परिस्थितियों के साथ जी रहा था। यह मरीज पकवाइनार का रहने वाला था और जो अपने पैर के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा था लखनऊ में दो- दो बार ऑपरेशन कराने के बाद भी ठीक नहीं हुआ और बाद में कैंसर जानने की बाद जीवन से निराश हो चुके मरीज को जीने की आशा ही नहीं थी तभी किसी से डॉक्टर राहुल कुमार के बारे में पता चला और उनसे मिलने पर पता चला कि मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन दो दो बार ऑपरेशन कराने के कारण आर्थिक स्थिति से बहुत ही कमजोर और लाचार हो गया था और वह अपने को यह माना की कभी भी अपने पैरों पर खड़ा होकर चल नही सकता। लेकिन ऐसा नही हुआ और शारदा नारायण हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर राहुल कुमार ने मरीज का सफल ऑपरेशन करके उसकी एक पैर का घुटने से नीचे का पैर हटा दिया यह मरीज एक पैर से विकलांग है लेकिन जिंदगी सुखी पूर्वक जीने के लिए बहुत ही खुश है इस मरीज का अन्य हॉस्पिटल में दो बार ऑपरेशन किया गया लेकिन सफल ऑपरेशन ना होने के कारण व कैंसर का रूप ले लिया और अंत में जब डॉ राहुल कुमार से मरीज की मुलाकात हुई तो डॉ राहुल कुमार ने पैर को घुटने से नीचे का हटाने का योजना बनाई और मरीज खुशी पूर्वक अपने पैर को सफल ऑपरेशन कराया और आज वह बहुत खुश है मरीज से बात चीत करने के बाद यह पता चला कि शारदा नारायन हॉस्पिटल में अन्य जगहों की अपेक्षा कम खर्च में यह ऑपरेशन किया गया और मरीज शारदा नारायन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह व सर्जन डॉ राहुल कुमार एवं क्रिटिकल केअर स्पेसलिस्ट डॉ सुजीत सिंह को बहुत बहुत धन्यबाद देता हूं जिनके अथक प्रयास से मुझे नया जिंदगी जीने का अवसर मिला।

