एमएए फाउंडेशन के प्रांगण में शहीद सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि
मऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपी के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और जगह-जगह शोकसभाएं व कैंडल मार्च निकालकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाए जा रहे हैं इसी कड़ी में एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण की तरफ से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डोमन पुरा स्थित फाउंडेशन के प्रांगण में किया गया जिसमें सुरक्षाबलों के शहीद होने पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाकर 2 मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए जमाल अर्पण ने कहा कि जवानों की कुर्बानियां कभी बेकार नहीं जाएगी देश का बच्चा-बच्चा इसका बदला लेगा और आतंकवाद को जड़ से मिटा कर ही दम लेंगे, उन्होंने सरकार से मांग की कि इसके लिए जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए और आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे कि आने वाले समय में देश की तरफ कोई आंख उठा कर देखने की हिम्मत न कर सके शहीद हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।
इस अवसर पर इम्तियाज़ नोमानी, मंज़र, अताउल्ला मेम्बर, अंसार पैकर, नेहाल जालिब, निजामुद्दीन, रशाद, आफताब, ओसामा, मोहम्मद ज़ैद, मोहम्मद रय्यान, राशिद जमाल, रईस, इस्माईल, एकबाल, इम्तियाज़ साकिब आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

