अर्धसैनिकबलों पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में भाजपा का राष्ट्रव्यापी शोक सभा व धरना
मऊ। पुलवामा में अर्धसैनिकबलों पर हुए आत्मघाती हमले के उपरान्त पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मऊ के कार्यकर्ताओं ने भीटी चौराहे पर स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप शोक सभा करने के साथ ही धरना प्र
दर्शन किया।
धरना में सम्मिलित कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कहा की हमारा पड़ोसी बेहद ही गैर जिम्मेदार व अराजकतावादी है सारी दुनिया इक्कीसवीं सदी में विकास की दौड़ में सम्मिलित है लेकिन पाकिस्तान विनास की ओर अग्रसर है, ये लोग एक बात जान ले जो गड्ढा ये भारत के लिए खोद रहे है उसी गड्ढे में ये खुद ही समा जाएंगे।
जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह ने धरनारत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आतंकवादी और आतंकवादियों के आका एक बात विधिवत जान लें की अब अपने देश का निजाम और मिज़ाज दोनों बदल चुका हैं जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसकी भाषा में समझा दिया जाएगा। भारत का नेतृत्व हर समस्या से निपटने में सक्षम है जल्द ही आतंकवादियों को अपने किये पर पछतावा होगा।
जिला महामंत्री विजय राजभर ने कहा कि, पाकिस्तान अपने नाम के विपरीत आतंकिस्तान हो चुका है, खुद तो कंगाली के चलते कटोरा लेकर दर दर भटक रहा है लेकिन ख्वाब भारत को बर्बाद करने के देख रहा है। एक दिन आतंक का यह अजगर उसे खुद ही निगल जाएगा और उसे पता भी नही चलेगा।
धरने को भरतलाल राही, हरिहर प्रसाद गुप्ता, अखिलेश तिवारी, आनन्द सिंह रैकवार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश राय, अशोक सिंह, परमात्मा सिंह,रविन्द्र सिंह, संतोष वर्मा, पंकज राजभर, रामाश्रय राजभर आदि मौजूद रहे।

