अपना जिला

बात करने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं : नवागत जिलाधिकारी

मऊ 17 फरवरी 2019। जनपद मऊ के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया उन्होंने अपने प्रथम पत्रकार वार्ता में श्री त्रिपाठी ने कहा कि वे बात करने में नहीं काम करने में और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। श्री त्रिपाठी
2008 बैच के आई0ए0एस0 हैं। जिलाधिकारी द्वारा रविवार को मऊ आगमन के बाद 12ः30 बजे कोषागार मऊ में कार्यभार ग्रहण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा इसके पश्चात् पत्र प्रतिनिधियों से परिचय करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं को निस्तारण किया जाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकारों द्वारा मीडिया संकुल भवन की समस्या बतायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी कार्यवाही जल्द की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों से बताया कि जनपद में किसी भी घटना की जब तक सही पुष्टि न हो जाये तब तक उस घटना को प्रचारित-प्रसारित न किया जाये।
लेखपाल धीरज सिंह हत्या कांड पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि घटना संज्ञान में आया है इसे देखता हूं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हर विभागों कार्यालयों में शिकायत पेटिका लगा होता है अगर उसमें आने वाले सूचनाओं को ध्यान देकर उस पर कार्रवाई किया जाए तो कार्य और कानून व्यवस्था दोनों बेहतर हो सकते हैं उन्होंने कहा कि सूचना का प्रभाव आने दे और उस पर काम कराना उनकी प्राथमिकताओं में से होगा।
नवागत जिलाधिकारी इसके पूर्व विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 शासन एवं स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव उ0प्र0 रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद गाजीपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पद पर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *