बुरा ना मानो होली है, हंसी और ठिठोली है, जोगीरा सरररर

@ आनन्द कुमार…
बुरा ना मानो होली है। होली का हुड़दंग।
PM मोदी
14 काटा 19 काटा, काट लूंगा 10 साल,
नहीं पनपेंगे राहुल बाबा, 24 में है विश्वास,
ममता जितना छरियाएंगी, माया उतने निभाएंगी,
हिन्द- मुस्लिम में ढंग की होली, लगाएगी हैट्रिक सरकार।
जोगीरा सरररररर….
अमित शाह, गृहमंत्री
कश्मीर देखीं की पाकिस्तान देखीं, का का देखी यार,
यूपी, उत्तराखंड व मणीपुर, गोवा में बनवइली सरकार,
हमरो भी कुछ मंशा बा, राजनीति क चस्का बा,
कइसे मनौती पूरा होई, जाई कवने दरबार।
जोगीरा सरररररर….
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
ना त कवनो युद्ध होत ह, ना होत ह ललकार,
हमहू खाली बइठल हइन, बिल्कुल बेरोजगार,
लइका वोट एतना पइले हवे, कि इतिहास बनल ह यूपी में,
अबकि ठीक ढंग से सेठल हो जाई, जै जै योगी क सरकार।
जोगीरा सरररररर….
निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री
वित्त वित्त, अजट बजट मैं क्या जानू रे,
जानू तो जानू बस इतना जानू मोदी जानू रे,
जइसा वह कह देते हैं वइसा, तो मैं लिख देती हूं,
देश के मालिक वे हैं वे जाने, मैं तो बस हस्ताक्षर जानू रे।
जोगीरा सरररररर….
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
मठ का लठ तो चला नहीं, सब खाली चिल्लाएं,
सत्ता की मलाई से दूर हुए, खड़े खड़े पकुराए,
अबकि योगी योगी ना रहेगा, गांठ सब ले यह बांध,
बुलडोजर की फाइल अब खुद देखेगी सरकार।
जोगीरा सरररररर….
सोनिया गांधी, कांग्रेस
सोना जैसा बेटा है मेरा, चांदी जैसी उसकी बात,
जाने कहां छुपा है भविष्य उसका, कि बनती नहीं रे बात,
राहुल है केतु में बैठा, या शनि की दशा खराब,
कि कब मेरा बेटा बनेगा पीएम, अब तो कुंवारे ही बुढ़ाए।
जोगीरा सरररररर….
मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री यूपी
भले यूपी में हारा वो, पर चच्चा को तो जीत लिया,
अच्छा खेला बेटा मेरा, मैं उससे हूं खुश,
स्वामी को वे गले लगाया, ओमप्रकाश का गला फड़वाया,
ममता गरजी आकर काशी, माया हो गई फुस्स।
जोगीरा सरररररर….
मायावती, बसपा सुप्रीमो
अब तो बदलो बहन जी अपनी, आदत रटी रटाई,
वोट देते बहुजन भी अब पड़ गये हैं
बिल्कुल खटाई,
महल से निकलो बाहर आओ, जनता से मिल दर्द बटाओ,
नहीं तो रावण हर ले जाएगा, रोए न आंसू आई।
जोगीरा सरररररर….
अखिलेश यादव, सपा मुखिया
सारा सपना टूट गया, मैं खुद से ही अब रूठ गया,
कैसे गुजरेगा पांच साल, बिन सीएम मैं तो फूट गया,
किसको आजमाएं 24 में, हर दल को तो, टेस्ट किया,
कार्यकर्ता हैं गुस्से में, कि सारा मेहनत है ध्वस्त हुआ।
जोगीरा सरररररर….
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री बंगाल
गरज गरज यूपी में अईली, जनता कुछ ना समझलस,
मोरों इज्जत माटी में ले जाके इ अखिलेश मिलउलस,
का मोदी मोसे अब डेरहइअन, जब जनता ना डेराइल,
फिर भी मोदी छोटे ना छोड़ब, 2024 में तोके हराइब।
जोगीरा सरररररर….
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार
हमार त हाल बुरा ह, बिहार के चाल बुरा ह,
अपने सरकार में अपने ना सुनत हवन, ई सरकार बुरा,
खुद को अदमी, खुद न डस ले, अइसन मगजमारी ह,
अबकि बिहार लगत है आपन, खत्म दुनियादारी ह।
जोगीरा सरररररर….
ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा मुखिया
जा हो अखिलेश केतना संभाली, तोहरे हम जवानी के,
कुल कुल कर्म कइके भी, डूबल भईस पानी में,
ना रहती त होत का तोहार, बहुते गठबंधन त कइला,
मिली न तोके ओमप्रकाश जइसन, इस बात गांठ तू धईला।
जोगीरा सरररररर….
स्वामी प्रसाद मौर्या, हारे हुए विधायक
यह सिर्फ होली के अवसर पर व्यंग और गुदगुदी के लिए है। किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कतई प्रयास नहीं है। कृपया इसे पढ़कर आप सिर्फ हंसे और गुदगुदाएं और होली के त्यौहार को मनाएं। जोगीरा सरररररर, बुरा ना मानो होली है।




