अपना जिला

घोसी में हिन्द- मुस्लिम बंधुओं ने खेला फूल की होली

घोसी। नगर के बड़ागाँव से घोसी संघर्ष समिति घोसी के तत्वावधान में शुक्रवार को फूलों की होली जुलुस निकाल कर आपसी एकता एवं प्रेम का संदेश दिया ।
घोसी नगर के बड़ागाँव से जुलूस प्रारम्भ होकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, तहसील मुख्यालय होते हुए मझवारा मोड़ पहुंच कर समाप्त हुआ। जिसमें लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, हिंदू मुस्लिम साथ रहेगा के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं सुदर्शन कुमार ने कहा कि फूलों की होली से हम बहुत सी विद्मबनायों पर अंकुश लगा सकते हैं। कहाकि वह होली कैसी जिसमें हमारे मुस्लिम भाई साथ न हो, सिख भाई साथ न हो, इसलिए यह फूलों वाली होली खेला जाने लगा कि यह कुदरत द्वारा बनाया गया फूल है इससे किसी को भी एतराज नहीं होगा क्योंकि कुदरत ने हम सभी को हर चीज दी है।इस अवसर पर घोसी संघर्ष समिति घोसी अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, महामंत्री खुर्शीद खान, नौशाद खान, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जियाउद्दीन खान, राजेश जायसवाल, सुदर्शन कुमार,सरफराज खान, हरेंद्र चौरसिया, अरविन्द मौर्य, प्रशांत गौड़, डाक्टर मनोज कुमार, बदरे आलम, आलम खान ,शायर सलमान घोसवी, अबरार घोसवीं, तारिक घोसवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *