वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों व अनाथालय में बच्चों के बीच जाकर पूजा राय ने मनाई होली

@ आनन्द कुमार
मऊ। ‘कहते हैं बड़ों का हाथ हो सर पर तो सारी बलाएं टल जाती हैं’ इन्हीं बातों को मन में स्थापित कर सामाजिक कार्यों में सरोकार रखने वाली पूजा राय नित्य कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे समाज को सीख मिले, समाज को एक नई दिशा मिले। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली गूंज एक गुहार की संचालिका व कांग्रेस नेत्री पूजा राय ने वृहस्पतिवार को हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहार होली पर्व के पूर्व संध्या के पहले मोहम्दाबाद गोहाना बरमादपुर स्थित वृद्ध आश्रम व शिशु गृह केन्द्र में पहुंच सभी वृद्धजनों वह बच्चों के बीच बैठ अपना अमूल्य वक्त बिताई व और वृद्ध आश्रम में रह रहे पुरूष व महिलाओं को यह एहसास कराया कि वे अपने को अकेला ना समझे होली आदि त्यौहार पर वे आप सभी के साथ हैं। श्रीमती राय ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को न सिर्फ अबीर लगाया बल्कि उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। और उनके बीच बैठ गुझिया खिलाई और खाई। वहां से पूजा राय संस्था गूंज एक गुहार द्वारा जनपद में विभिन्न जगहों पर मुफ्त शिक्षा से लाभान्वित बच्चों तथा अनाथों के बीच पहुंच गुलाल व मिठाईयां बांटकर होली पर्व मनाई। श्रीमती पूजा राय ने बच्चों को अबीर गुलाल और रंग के साथ-साथ पिचकारी भी दी जिसे पाकर उनके चेहरे से चहक गए।
ऐसे में ऐसे लोगों के बीच जो अपने परिवार से किन्हीं कारणों से जुदा होकर वृद्ध आश्रम में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और होली पर्व पर कोई जाकर उन्हें अबीर लगाएं, गले मिले, उनका पैर छूकर आशीर्वाद ले तो उन्हें कितना सुकून मिलता होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। और मऊ की पूजा राय अपने अनोखे अंदाज में हर पल ऐसा कुछ करती रहती है जिससे समाज को एक नई सोच मिले समाज एक नए बदलाव की ओर बढ़े।












