अपना जिला

ट्रेन में चोरी करने वाली दो महिलाओं को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, डॉ० अवधेश सिंह द्वारा लुटेरों एवं चोरों की गिरफ्तारी तथा अज्ञात में पंजीकृत अभियोगों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रचना मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में मऊ रेलवे जीआरपी के थानाध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी के नेतृत्व में चौकी जीआरपी औड़िहार की टीम द्वारा थाना जीआरपी मऊ में पंजीकृत मु0अ0सं0 37/21 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए उपरोक्त मुकदमे में चोरी गया सामान बरामद कर संलिप्त अभियुक्तगण को दिनाँक 25.01.22 को समय 09.55 बजे रेलवे स्टेशन मऊ जं. के प्लेटफार्म सं002 के दक्षिणी छोर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम पता:- 1. रिंकी पुत्री भगवती खरवार निवासी बराढी मुसईटोला, थाना अकोढी गोला, जनपद रोहतास, बिहार उम्र 21 वर्ष व 2. सपना पत्नी वासु खरवार निवासी बिदेशीटोला, थाना अकोढी गोला, जनपद रोहतास, बिहार उम्र 35 वर्ष। बरामद सम्पत्ति का विवरण:- एक अदद मंगलसूत्र, एक जोड़ा झुमका तीन तलिया सोने का व एक जोड़ी पायल चाँदी की। पुलिस द्वारा पूछताछ गया तो रिंकी खरवार निवासी बराढी मुसईटोला, थाना अकोढी गोला, जनपद रोहतास, बिहार उम्र 21 वर्ष व 2. सपना पत्नी वासु खरवार निवासी बिदेशीटोला, थाना अकोढी गोला, जनपद रोहतास, बिहार उम्र 35 वर्ष द्वारा बताया गया कि साहब हमलोग ट्रेनों मे औरतों को लक्ष्य करके उसके आगे पीछे होकर भीड़ का स्वरुप बनाकर उनके पर्स आदि से चोरी करते हैं। बरामदशुदा जेवरात के ब पूछने पर रिंकी पुत्री भगवती खरवार ने बताया कि साहब सपना दीदी के कहने पर मैने करीब दो माह पूर्व औडिहार रेलवे स्टेशन पर समय करीब सवा चार बजे शांम मऊ से वाराणसी की तरफ जाने वाली डेमो ट्रेन में एक औरत के लेडिज पर्स से एक लाल रंग का छोटा पर्स चुरा कर सपना दीदी को दे दिया था जिसमे ये गहने मिले थे। पकड़ी गयी सपना उपरोक्त से पूछने पर बता रही है कि साहब चोरी किये गये लाल रंग के छोटे पर्स मे इन गहनो के साथ साथ तीन चार हजार रुपये भी थे जो बच्चे के इलाज व खाने-पीने मे खर्च हो गये। मैने पैसे व जेवरात लेकर पर्स को अनजान जगह पर फेक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *