शोक संदेश

अंग्रेजी के प्रख्यात विद्वान रोहिताश्व श्रीवास्तव का निधन, शहर में शोक की लहर

गोरखपुर। महात्मा गांधी कॉलेज, गोरखपुर के पूर्व प्रवक्ता एवं अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक  रोहिताश्व श्रीवास्तव का सोमवार, 09 मार्च 2026 की भोर में उनके शाहबाजगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा साहित्यप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री श्रीवास्तव अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण के एक सुविख्यात, गंभीर तथा जीवंत शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। अध्ययन, अनुशासन और स्पष्ट वक्तव्य उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं थीं। वे अपने छात्रों और सहकर्मियों के बीच एक निर्भीक मार्गदर्शक, मुखर वक्ता और अनुशासित विद्वान के रूप में अत्यंत सम्मानित रहे।

सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उन्होंने अध्ययन और शोध का क्रम जारी रखा सी क्रम में उन्होंने अंग्रेजी के महान साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटकों ‘मैकबेथ’, ‘ओथेलो’, ‘हैमलेट’ और ‘किंग लीयर’ का हिन्दी में अनुवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने पावन ग्रंथ ‘श्रीरामचरितमानस’ के कुछ काव्य खंडों का अंग्रेजी में भी अनुवाद कर साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

श्री रोहिताश्व श्रीवास्तव अपनी विद्वता, ईमानदारी और साहसी व्यक्तित्व के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके निधन से शिक्षा और साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *