खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

सबसे ज्यादा घोसी में वोट पाने का इतिहास बनाकर, अतुल राय बने सांसद

मऊ। बाहुबली सदर विधायक मुख्तार अंसारी के गढ़ में पीएम से लेकर सीएम तक ने जनसभा कर गठबंधन प्रत्याशी को हराने के लिए जमकर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा था। फिर भी घोसी लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने आखिरकार विपक्षियों को धूल चटाकर जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया है। वहीं जीत की ख़बर मिलते ही समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह एक दूसरे को मिठाई ख़िलाकर खुशी का इजहार कर रहे है। अतुल राय ने भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को पीछे छोड़ते हुए 1 लाख 22 हजार 18 मतों से जीत का सेहरा अपने नाम करते हुए घोसी में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले पहले सांसद बने।
अतुल राय को  कुल 572258 मत मिले जबकि दूसरे नम्बर पर भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 450240 मत मिला, तीसरे स्थान पर सुभासपा के महेन्द्र राजभर ने 39751 मत प्राप्त कर मामूली समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई  कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान को 23764 मत, भाकपा के अतुल कुमार अंजान को 14619 मत मिला। जबकि नोटा 5317
हरिनारायण राजभर को छोड़कर सभी 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।। जीत की घोषणा के बाद गठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।अतुल राय घोसी के सांसद निर्वाचित होने के बाद जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन  अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव को सौंपा प्रमाण पत्र। इस अवसर पर बसपा नेता शेषनाथ राम, राजीव कुमार राजू भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *