अपना जिला

तहसील के पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं शासन स्तर पर संपूर्ण चिकित्सा सुविधा हेतु सीएम व राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन : हरिद्वार राय 

■ ग्रापए के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाई गयी

■ मऊ में पत्रकार भवन का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की उठी मांग
मऊ। संचार का मानव जीवन में बहुत बड़ा महत्व है चाहे वह किसी प्रकार का हो। इसी क्रम में बात आती है संदेश का, खबरों का जिसको हम पत्रकारिता की रूप में जानते है।
उक्त उद्गार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय के हैं जो सोमवार को मऊ नगर के एक प्लाजा में ग्रापए के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर पत्रकारों को संबोधन में कह रहे थे। श्री राय ने कहा कि समय-समय पर परिस्थितियों के हिसाब से पत्रकारिता के मायने बदलती रही है लेकिन उसमे एक चीज हमेशा कामन रही है कि पहले भी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां रही है और आज भी है। बस चुनौतियों के प्रकार बदल गए 18-19 वीं शताब्दी के समय जहां पत्रकारिता एक मिशन हुआ करती थी तो आज 21वीं सदी तक आते-आते कहीं न कहीं अपने उपस्थिति पे उँगली उठने से आहत भी है पर इन सारे चुनौतियों के बीच हमारे समाज मे न्यायपालिका एव पत्रकारिता अपनी विश्वसनीयता को बचाये रखने में सफल रही है। आज के दौर में तमाम टेक्नोलॉजी और सोसल मीडिया के आने से  पत्रकारिता अपने चर्मोउत्कर्ष पर है साथ ही साथ खबरों के विस्वसनीयता पे भी सवाल खड़ा करता है क्योंकि बहुत सी ऐसी भ्रामक खबरों का जाल पल भर में ऐसा फैल जाता है जिससे कभी -कभी बड़ी समस्या पैदा हो जाती है। आज के दौर में खबरों को सनसनी से बचने और बचाने की जरूरत है क्योंकि हमें ये भी प्रयास होगा की खबरों की विश्वसनीयता बनी रहे जिससे पत्रकारिता आज भी एक मिशन बना रहे। ग्रामीण पत्रकार ही असली भारत का चेहरा है, क्योंकि छोटा से छोटा समाचार लाकर वह जनता के बीच परोसता है तब ऐसे समाचार सुर्खियां बनती हैं।
समारोह में सर्वसम्मति से सभी पत्रकारों ने आवाज उठाया की जनपद में पत्रकार भवन की शीघ्र ही शिलान्यास कर निर्माण का कार्य शुरू होनी चाहिए तथा जनपद के तहसील स्तर के सभी पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं शासन स्तर पर संपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी की गई और याद दिलाया गया कि लोक सभा चुनाव के पहले जो घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गयी थी उसे शीघ्र पूरा किया जाये। निर्णय लिया गया कि मांग पत्र का मेमोरण्डम जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रापए के कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, प्रवीण राय, बृजराज, हरेंद्र सिंह, चंद्रजीत यादव, मोहम्मद अशरफ, विमल कृष्ण राय, जय प्रकाश यादव, गुंजन राय, आदर्श पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, अभिषेक मिश्र, संजय राय, आनन्द कुमार, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *