ग्रापए मऊ के संस्थापक जिला अध्यक्ष स्व. डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई

घोसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ के संस्थापक जिला अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर कृष्णानंद पाण्डेय की तीसवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को समारोह पूर्वक तहसील अध्यक्ष सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें पत्रकारों ने स्वर्गीय डाक्टर कृष्णानंद पाण्डेय के चित्र और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।साथ उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की सीख दी गयी।
घोसी नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाडा निवासी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ के संस्थापक जिलाध्यक्ष स्वर्गीय डाक्टर कृष्णानंद पाण्डेय के तीसवी पुण्यतिथि को समारोह पूर्वक मनाया गया।
पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए अरविन्द कुमार राय एवं सुदर्शन कुमार ने कहाकि पत्रकारों के समक्ष आज लेखनी में तमाम चुनौतियां आ रही है। जिसके समाधान के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदैव समर्पित रहा है और रहेगा।जिसके जीता जगता उदाहरण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ के संस्थापक जिलाध्यक्ष स्वर्गीय कृष्णानंद पाण्डेय हैं।कभी भी समाचार लेखनी के दौरान आने वाली समस्याओें से पत्रकारों को पीछे नहीं भागना नहीं चाहिए बल्कि चुनौतियों का जमकर सामना करना चाहिए परन्तु आपकी लेखनी सकारात्मक एवं सत्य से परख होनी चाहिए।डाक्टर एसके जमा एवं वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहाकि पत्रकारिता एक मिशन है ,इसको आमदनी का आधार नहीं बल्कि समाज सेवा एवं समाज को आईना दिखाने का माध्यम होना चाहिए।घोसी संघर्ष समिति घोसी के अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहाकि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम समाज को आईना देखाने का कार्य करें ,यही स्वर्गीय डाक्टर कृष्णानंद पाण्डेय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अवसर पर पुण्यतिथि समारोह में इ ग्रापए के तहसील अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, अरविंद राय, डाक्टर एसके जमा,वेद प्रकाश पाण्डेय,अशोक कुमार श्रीवास्तव, गुंजन राय,डाक्टर जयप्रकाश यादव,रूपेंद्र भारती, कृष्ण कांत पाण्डेय,नासिर , अरविन्द कुमार पाण्डेय, शेख हिसामुद्दीन, अनिल कुमार मिश्र,शन्नू अजमी,एड्वोकेट बृजेश पाण्डेय ,बन्ने खान आदि उपस्थित रहे।

