हड़कम्प! बुनकर कालोनी में 77 अपात्रों के विरूद्ध होगी बेदखली की कार्यवाही

मऊ। सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मऊ द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बुनकर कॉलोनी मऊ में निवास कर रहे लोगों का वैधानिक /स्थलीय सत्यापन किया गया। जिसमें 23 आवंटित पात्र पाए गए तथा 77 अपात्र पाए गए अपात्रों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई किए जाने एवं वैधानिक/स्थलीय सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व मऊ द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसके सदस्य तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ एवं सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मऊ रहेगें।



