उत्तर प्रदेश

CM योगी के खिलाफ FACEBOOK पर विनोद यादव की टिप्पणी पर FIR

मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सराय लखंसी थाना इंचार्ज को तहरीर दी है। जिस पर सराय लखंसी प्रभारी ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष व मोहम्मदाबाद गोहना थाना अंतर्गत कमालपुर कोलौरा गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह ने मऊ के सराय लखंसी थानाध्यक्ष को तहरीर दिया और आरोप लगाया कि कई दिनों से फेसबुक व सोशल मीडिया के पेज पर थाना क्षेत्र के रेकवारेडीह निवासी विनोद यादव पुत्र अज्ञात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। वे ऐसी टिप्पणी कर अमन चैन, सौहार्द बिगड़ना चाहता है। आशुतोष कुमार सिंह ने सराय लखंसी थाना इंचार्ज से एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी जिस पर प्रथम दृष्टया दल धारा 504 व 67 के तहत् मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *