अपना जिला

मऊ में गणमान्य नागरिकों द्वारा एक हजार क्षय रोगियों को लिया जाएगा गोद

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में 24 मार्च 2022 को विश्व क्षय रोग दिवस मनाए जाने तथा जरूरतमंद क्षय रोगियों को संभ्रांत एवं सक्षम लोगों द्वारा गोल लिए जाने के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा क्षय रोग के मरीजों को अपने महत्वाकांक्षी योजनाओं में रखा गया है। जनपद में कुल 1153 क्षय रोग के मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिसमें 1000 क्षय रोगियों को संभ्रांत एवं सक्षम लोगों द्वारा गोद लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गणमान्य नागरिकों नागरिकों द्वारा इन मरीजों को गोद लेकर उनको पोषक आहार जिसमें गुड़, चना, सत्तू, मूंगफली, तिल आदि दिया जाएगा, तथा उन मरीजों से समय-समय पर हाल चाल लेते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि दिनांक 24 मार्च 2022 को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा।

उक्त अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *