अपना भारत

कभी भी हो सकती है 5 राज्यों में चुनावों की घोषणा, यूपी में 8 चरणों में मतदान संभव

52,80,882 मतदाताओं के जोड़े गए नाम

यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर बैठक जारी

( विजय कुमार गुप्ता )

लखनऊ-यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर हलचल तेज हो गई हैं।चुनाव आयोग ने समीक्षा बैठक करने के बाद तारीख पर मुहर लगनी बाकी है।आज यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर बैठक जारी है। आज के बैठक में मुख्य स्वास्थ्य सचिव चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच चुके हैं। बैठक में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल वर्चुअल शामिल होंगे।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं ,जब देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है।
मुंबई-दिल्ली जैसे शहर कोरोना से पहले ही बेहाल हो चुके हैं। यूपी में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है।कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देशभर में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसको देखते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में चुनाव के दौरान
कोविड प्रोटोकॉल और सख्त कर सकता है।

किस राज्य में कितने चरणों में हो सकता है मतदान का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 8 चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं,जबकि पंजाब में 3 चरणों में मतदान कराने का ऐलान संभव है। इसके अलावा मणिपुर में दो चरणों में, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में मतदान कराने का ऐलान चुनाव आयोग कर सकता है। जानकारी के मुताबिक 2017 में हुए विधानसभा के चुनाव की तारीखों की तरह ही इस बार भी फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते तक चुनाव खत्म हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य चार राज्यों की विधानसभाओं का समय मार्च 2022 में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है।

आपको बता दें कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नवंबर से पांच दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया था। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान 52,80,882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 23,92,258 पुरुष, 28,86,988 महिला व 1636 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 18-19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 19,89,902 है। इनमें 10,62,410 पुरुष व 9,26,945 महिला व 547 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *