दुनिया और भारत में कोरोना ने आज तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड
पूरी दुनिया में आज सबसे ज्यादा लोग कोरोना से हुए संक्रमित
एक दिन में 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
भारत में भी आज सबसे ज्यादा नए संक्रमितों की हुई पहचान
भारत में 45 हजार से ज्यादा लोग कोरोना हुए संक्रमित
हर रोज कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले नए लोगों की संख्या ने आज यानि 23 जुलाई को पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
रात 11 बजे तक इस खतरनाक बीमारी की चपेट में 2 लाख 80 हजार लोग आ चुके थे…जबकि मरने वालों की संख्या 7128 है….
इसके साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 15,497,149 यानि डेढ़ करोड़ 50 लाख के करीब पहुंच चुका है…और 6 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
आज के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में वैश्विक महामरी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है….सबसे चौकाने वाली बात ये है कि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या भारतीय समयानुसार रात 11 बजे सबसे ज्यादा भारत में ही है…..भारत में आज 45 हजार 500 से ज्याद नए संक्रमितों की पहचान हुई है….और ये संख्या भी अब तक की सबसे बड़ी संख्या है….जबकि 1120 लोगों की मौत हुई है…जो 16 जून की हुई कुल मौतों के बाद…अब तक की सबसे बड़ी संख्या है….ऐसा में समझा जा सकता है कि भारत में कोरोना वायरस का खतरा कितना ज्यादा बढ़ गया है.

