अपना जिला

बन्द मकान में पांच ताला तोड़ लाखो के सोने के आभूषण सहित 65 हजार नगद चोरी

दोहरीघाट/ मऊ। थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमाबाद में मंगलवार की रात्रि चोरों ने बन्द घर में पांच तालों को तोड़कर लाखो रुपए के सोने, चांदी के आभूषण सहित 65 हजार नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच पड़ता कर चोरी के खुलासे में लग गई।प्राप्त सूचना के अनुसार हरेंद्र राय पुत्र गोमती राय निवासी बरोही पत्तेहपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज में सहायक अध्यापक के पद कार्यरत है।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में मकान बनवा कर निवास करते है।गांव में शादी होने के कारण पूरा परिवार शनिवार मकान में ताला बंद कर चला गया था। मंगलवार की रात्रि पूरा मकान खाली था, जिसके बाद चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद एक के बाद एक पांच ताला तोड़ दिए।कमरों में रखी आलमारी व बकसो का तालातोड़कर दो 5-5 ग्राम की सोने का लॉकेट,10 ग्राम का एक सोने का कान का टप्स,एक चांदी का कंगन तथा एक एलईडी टीवी सहित घर मे रखा 65000 हजार नगद उठा ले गए पीड़ित को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह गेट का ताला टूटा होने पर पड़ोसीयो ने पीड़ित को जानकारी दी।जब घर के अंदर घुस कर देखा तो सभी समान इधर उधर बिखरा हुआ था।पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।वही इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी घोसी आरपी सिंह ने कहा कि बन्द मकान का ताला तोड़कर चोरी की सूचना मिली है।चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

दोहरीघाट में एजेंसी के लिए सम्पर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *