स्वाति सिंह का टिकट कटा, जिस सीट से अपर्णा के लड़ने की थी चर्चा वहां से लड़ेंगे बृजेश पाठक

@ विजय कुमार गुप्ता…
लखनऊ। राजधानी की विधानसभा सीटों पर सपा के बाद भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों दलों की सूची में ही चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। सरोजनी नगर से विधायक स्वाति सिंह आउट हो गई हैं । वहीं लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी की भी गणित धरी की धरी रह गई। साथ ही अपर्णा यादव को भी इस सीट से टिकट नहीं मिला।
सबसे पहले बात सरोजनी नगर सीट की जहां पति दयाशंकर सिंह और पत्नी स्वाति सिंह दोनों टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन दोनों का पत्ता कट गया और टिकट मिला ED के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को।राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं। राजेश्वर सिंह को VRS मिलने के 24 घंटों के अंदर भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल गया।
अब बात लखनऊ कैंट सीट की। इस सीट पर कई लोगों की दावेदारी थी लेकिन भाजपा ने कानून मंत्री बृजेश पाठक की सीट बदल कर उन्हें लखनऊ कैंट से उतार दिया गया है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी सीट को बेटे मयंक जोशी के लिए मांग रही थीं। वहीं मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा थी। पर भाजपा ने नया ही दांव चल दिया।


