DM ने SDM व CO के साथ बैठक कर, चुनाव संबंधी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । स्थानीय तहसील परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर एसडीएम एवं सीओ मधुबन के साथ समीक्षा बैठक करतें हुए आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी से मधुबन तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत वनरेबुल एवं क्रिटिकल बूथो के बारे में जानकारी ली गई । विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल 471 बूथ है 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 436 बूथ बनाए गए थे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 1200 से अधिक मतदाताओं के लिए अलग बूथ बनाने के निर्देश के क्रम मे 35 नये बूथ का निर्माण हुआ। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम को निर्वाचन सम्बन्धित सभी कार्याे को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर विधान सभा मधुबन अन्तर्गत विकलांग मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता के मतदान के लिए आयोग के निर्देशों के क्रम में जानकारी लिए जिसमें 7 हजार से अधिक 80 वर्ष की आयु के मतदाता होने पर संदेह जताते हुए जिलाधिकारी द्वारा इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिये गया। इसके उपरान्त जोन एवं सेक्टरो की संख्या के बारें में जानकारी ली गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बडें पैमाने पर कराने के निर्देश दिए गये, साथ ही उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लोगों को जागरूक करे कि लोग अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर मतदान करें। क्षेत्राधिकारी मधुबन से असलहो की जानकारी ली एवं शतप्रतिशत असलहो को जमा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली एवं उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी बूथो पर बिजली पानी, रैम्प, शौचालय आदि के बारें में जानकारी लेते हुए जिस बूथ पर बिजली पानी, रैम्प, शौचालय आदि की कमी है उस बूथ पर व्यवस्था कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याें को ससमय पूरा करने के निर्देश दिया।

बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुधबन तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मधुबन में स्थिति बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर से उससे सम्बन्धित बूथ पर कुल मतदाता की संख्या, विकलांग मतदाता की संख्या, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता की संख्या के बारे में पूछा गया जिसका संतोषजनक जवाब नही देने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए निर्वाचन से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण बिन्दु की जानकारी रखने के निर्देश दिये गये। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुबन उमाशंकर उत्तम, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिहं उपस्थित रहें ।

