अपना जिला

स्थानीय परिवाद समिति का गठन, जाने किसे मिली ज़िम्मेदारी

मऊ।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध, परितोष) अधिनियम 2013 की धारा-6 एवं 07 के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2023 द्वारा निम्नवत स्थानीय परिवाद समिति का गठन किया गया। जिसमें श्रीमती उपासना दास, अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती कंचन तिवारी, सदस्य बाल कल्याण समिति, श्रीमती गीता देवी, मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना, परदहा श्रीमती अराधना श्रीवास्तव, अध्यापिका, रामस्वरूप भारती इण्टर कालेज शिवजी मठ, जिला प्रोबेशन अधिकारी,
पदेन सदस्य / सदस्य सचिव नामित किए गए।
उपरोक्त समिति कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्य करेगी तथा अपर जिलाधिकारी को मासिक आख्या उपलब्ध करायेगी। समिति की अधिकारिता सम्पूर्ण जनपद मऊ में होगा तथा कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कमरा नं0-45 कलेक्ट्रेट, मऊ में स्थित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *