सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम में हुआ नेत्र परीक्षण
मऊ।सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत पूर्वान्ह में परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन रोडवेज परिसर मऊ में किया गया जिसमें चालकों / परिचालकों एवं यात्रीगणों को जागरूक किया गया तथा परिवहन निगम के चालकों हेतु बस स्टेशन पर ही हेल्थ कैम्प का आयोजन कराया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा० अभिषेक राय, चिकित्सा अधिकारी व अम्बीस राय, मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी व बाला जी, फार्मासिस्ट एवं कृपा शंकर, एल०टी० द्वारा परिवहन निगम के 42 चालकों व परिचालकों की सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण एवं नेत्र जाँच परीक्षण किया गया। उक्त आयोजन के बाद अपरान्ह में अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 05 बसों का चालान किया गया। उक्त आयोजन में यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल एवं ए०आर०एम० ए०के० बाजपेई व परिवहन निगम के पदाधिकारीगण तथा प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय व प्रभारी यातायात पुलिस, तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

