अपना जिलाखास-मेहमान

देवेन्द्र बने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य

बिल्थरारोड /बलिया । केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्त को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पू0म0रे0 के सदस्य पद पर नामित किया है। उक्त पद पर मनोनीत होने पर श्री गुप्त ने रेल मंत्री पीयूष गोयल व क्षेत्रीय सांसद रविंदर कुशवाहा को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वह पद व गरिमा के अनुरूप विधिक व्यवस्था के तहत रेल यात्रियों की सुविधाओं को बढाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कहा कि रेल में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री गुप्त छात्र जीवन से ही क्षेत्र की समस्याओं व क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा जोरशोर से उठाने का कार्य किया। इनका राजनीतिक सफर प0 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से शुरू हुआ। इसी दौरान विवि में परास्नातक प्रतिनिधि का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते तथा छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव भी दमदारी से लड़ा। श्री गुप्त पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में प्रांतीय परिषद के सदस्य है। इनके मनोनयन पर भाजपा नेता लालबहादुर भारती, बाबू चंद कनौजिया, अमीरचंद्र गुप्त, प्रवीण नारायण गुप्त,अमित सिंह डॉक्टर संजय गुप्ता, संजय बरनवाल, मोहनलाल निराला,आशीष सिंह, संजय यादव, धर्मदेव सिंह, मनोज मिश्रा,अमित श्रीवास्तव, अनुरुद्ध बरनवाल, चंद्रशेखर मल्ल, मनीष मद्धेशिया, धर्मेंद्र सोनी, राजू जायसवाल, सहती राजभर, खड़क सिंह, धनंजय सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *