सिविल कोर्ट मऊ के राजेन्द्र राय अध्यक्ष व अरविन्द तिवारी महामंत्री बने
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी वर्ष 2020-21 के के चुनाव का मतगणना वृहस्पतिवार को काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ।
बुधवार को सम्पन्न हुए मतदान का बैलेट बाक्स का सील मुहर सभी प्रत्याशियों के बीच खोला गया।
मतगणना में लगे अधिवक्ताओं (कर्मियों) ने सबसे पहले अध्यक्ष व महामंत्री के पद की गणना शुरू किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र राय ने 489 मत पाकर वीरेंद्र बहादुर पाल को 144 मतों से हराया।
श्री पाल को 345 मत मिला। इसी पद पर योगेंद्र सिंह को 68 मत मिला तथा 11 मत अवैध घोषित हुआ।
महामंत्री पद पर अरविंद तिवारी ने 333 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 51 मतों से हराया। अजय सिंह को 282 मत मिला। इसी पद पर के.के.यादव को 270 मत तथा शशि प्रकाश सिंह तेगा को 21मत मिला तथा 07 मत अवैध घोषित किया गया।
परिणाम आते ही कचहरी परिसर में जीतने वाले प्रत्याशियों की तरफ खुशी तो हारने वाले प्रत्याशियों की ओर गम का माहौल हो गया। जीतने वालेे प्रत्याशियों की तरफ से कचहरी परिसर में माला फूल के साथ स्वागत एवं मिष्ठान वितरण का दौड़ चलने लगा। अधिवक्ता विजय प्रत्याशियों के साथ जमकर सेेेेल्फी खिंचे। 
अध्यक्ष व महामंत्री के वोटों की गिनती के बाद अन्य पदों की गणना शुरू किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष
पद पर रत्नाकर सिंह को 397 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर पुनीत कुमार श्रीवास्तव को 335 मत तथा राणा सिंह निषाद को 168 मत प्राप्त हुआ । इस पद पर 14 अवैध मत मिला।
साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर मोहम्मद आरिफ 503
मत और अनूप कुमार सिंह 474 मत पाकर विजयी हुए। वही अरुण कुमार सिंह को 409 मत प्राप्त हुआ। इस
पद पर 17 मत अवैध मिला। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश यादव 460 मत पाकर विजयी हुए। वही प्रशांत
कुमार त्रिपाठी को 414 मत प्राप्त हुआ । इस पद पर 40 अवैध मत मिला। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर विकास भाई निकुंभ 594 मत ,ज्ञानचंद पंकज 500 मत तथा अमरनाथ
प्रजापति 451 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वही रजनी सिंह को 407 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर आठ अवैध मत मिला। वही कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता 476 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वही श्री राम सिंह चौहान को 407 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर 32 अवैध मत मिला। उन्होने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को आम सभा की बैठक में होगा । चुनाव परिणाम आत ही विजयी मतगणना के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, सैयद सादिक अख्तर, शंभू शरण श्रीवास्तव ,रविंद्र लाल श्रीवास्तव के अलावा चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, एकबाल अहमद, राकेश वर्मा ,सुधीर मल्ल आदि लोग शामिल रहे।

