अपना जिलाखास-मेहमान

नारायण सेवा संस्थान मऊ के जिला संयोजक बने सत्यमित्र सिंह “दिनेश”

■ उदयपुर राजस्थान में पद्मश्री महामंडलेश्वर श्री कैलाश जी “मानव” ने आनन्द प्रताप सिंह को सह संयोजक आनन्द प्रताप सिंह व राकेश कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया

मऊ। सम्पूर्ण विश्व मे एक विशिष्ठ पहचान रखने वाले
नारायण सेवा संस्थान का मऊ जिला संयोजक सत्यमित्र सिंह “दिनेश”, सह संयोजक आनन्द प्रताप सिंह व राकेश कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह मनोनयन संस्था प्रमुख पद्मश्री महामंडलेश्वर श्री कैलाश जी “मानव” द्वारा राजस्थान के उदयपुर में गुरुवार को किया गया। इसकी जानकारी होने पर जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
गौरतलब हो कि गुरुवार को इन लोगों का मनोनयन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान के मुख्यालय मे हुआ। इस अवसर पर पातंजलि योग ग्राम के निदेशक प्राकृतिक चिकित्सा के विश्व विख्यात चिकित्सक डा० नागेन्द्र नीरज जी की विशेष रूप में उपस्थित रहे। मानव सेवा के प्रति कृत संकल्पित संस्थान के संस्थापक पद्मश्री महामंडलेश्वर परमपूज्य श्री कैलाश जी ” मानव ” ने व पातंजलि योग ग्राम के निदेशक प्राकृतिक चिकित्सा के विश्व विख्यात चिकित्सक डा० नागेन्द्र नीरज जी के विशेष उपस्थिति मे जनपद मऊ के संगठन की बागडोर श्री सत्यमित्र सिंह “दिनेश” को संयोजक, श्री आनन्द प्रताप सिंह को सह संयोजक व श्री राकेश कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इन लोगों के मनोनयन पर शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट अजय सिंह, पत्रकार आनंद कुमार, प्रदीप सिंह,  डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, सुनील तिवारी, सचिंद्र सिंह, आशीष जायसवाल, अशोक यादव, संंजय सिंह, ललित यादव, डॉ धर्मेंद्र राय, इत्यादि ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *