खास-मेहमानचर्चा में

मुलायम सिंह यादव से मिले ओमप्रकाश राजभर, पूछा कुशलक्षेम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से रविवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भेंट करके होली की बधाई दी व उनके स्वास्थ्य एवं कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की और अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी से गलबहियाँ करने के बाद इस समय सत्ता से बाहर तो है लेकिन वह अपने राजनीतिक जुगत आजमाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । राजनीति के माहिर खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम पूछने के बहाने ओमप्रकाश राजभर के इस मुलाकात को अलग रूप में लिया जा रहा है। इस बात से जरा भी इनकार नहीं की जा सकती कि ओमप्रकाश राजभर अपने अगले राजनीति पारी में भारतीय जनता पार्टी को अपने पार्टी की हैसियत व जनाधार दिखाने के लिए गठबंधन भी कर सकते हैं ऐसे में भाजपा ने उनसे दूरी बनाने के बाद भले ही उनसे मुंह मोड़ लिया है लेकिन उनके हर पैंतर पर बारिकी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *