अपना जिला

मोदी के ट्वीटर के बाद टोपी और बिल्ले पर आया “मैं भी चौकीदार”

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बार बार चौकीदार के नाम पर कटाक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी मुस्तैदी से तैयारी कर बैठी है। अभी जहां प्रधानमंत्री ने अपने टि्वटर पर नाम के आगे चौकीदार लगाकर पूरे देश में एक अलग टाइप का संदेश दे दिया था, वहीं सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने नाम के आगे चौकीदारा  रहे हैं। उसी प्रकार आज भारतीय जनता पार्टी की एक नई तैयारी सामने देखने को मिली। जो टोपी और बिल्ले के रूप में आई। टोपी पर एवं बिल्ले पर लिखा है कि “मैं भी चौकीदार” और ऐसा टोपी और बिल्ला लगाकर भाजपा कार्यकर्ता एवं मोदी समर्थक पूरी तैयारी में है कि वह प्रधानमंत्री के ऊपर राहुल गांधी के आरोप का बखूबी जवाब दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *