हड़कंप : मध्यान भोजन में मिले कीड़े, बच्चे भोजन से रहे वंचित
मोहम्मदाबाद गोहना /मऊ। नगर के नदी रोड पर स्थिति मदरसा फैजुल उलूम में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिए जा रहे बच्चो को मध्यान भोजन में कीड़ा मिलने से छात्र-छात्राएं भोजन से वंचित रह गए। जानकारी के अनुसार मदरसा फैजुल उलूम में प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को दोपहर में ngo के माध्यम से चावल तथा दाल भेजा गया ।भोजन जब बच्चो को भोजन परोसा जा रहा था कि दाल और चावल में रेंगते हुए कीड़े दिखाई दिए,जहां कीड़े को देखते ही बच्चे भोजन छोड़कर हट गए।जिससे मदरसे में हड़कंप मच गया।
इस बाबत मदरसे के शिक्षक ने इसकी सूचना एनजीओ समेत विभाग के उच्च अधिकारियों को दी ।जहां बच्चे आज भोजन से वंचित रहे। इस बाबत पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना चंद्र भूषण पांडे ने बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई है जाच कर एनजीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जबकि कुछ दिन पूर्व भी बच्चों के भोजन में कीड़े दिखाई दिए थे।बताते चलें कि मोहम्मदाबाद गोहना स्थित खैराबाद, वलीदपुर एवं मोहम्मदाबाद में एनजीओ द्वारा भोजन सप्लाई दिया जाता है।

